IND vs WI : कप्तान महेंद्र धोनी के चौके से जीता भारत ने चौथा मैच - Achhi Website
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 6 March 2015

IND vs WI : कप्तान महेंद्र धोनी के चौके से जीता भारत ने चौथा मैच

 मोहम्मद शमी (3 विकेट) की अगुवाई में बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के बल पर वेस्ट इंडीज को 182 रन पर समेटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (45 रन) ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को चार विकेट से जीत दिला दी। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और यूएई को हराया था। पर्थ में खेले गए 28वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 65 बॉल शेष रहते 185 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।



वेस्ट इंडीज ने बनाए 182 रन
इससे पहले जेसन होल्डर (57) की कप्तानी पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ 182 रन बनाए। एक समय वेस्ट इंडीज के सात विकेट सिर्फ 85 रन पर गिर गए थे, लेकिन सैमी (26) और जेराम टेलर के 11 रनों ने संभालते हुए वेस्ट इंडीज का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। उनके अलावा अश्विन और मोहित शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए।
शुरुआती झटके
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज की खराब शुरुआत रही। 8 रनों के टीम स्कोर पर वेस्ट इंडीज को पहला झटका ड्वेन स्मिथ के रूप में लगा। उन्हें 6 रनों के निजी स्कोर मोहम्मद शमी ने कप्तान धोनी के हाथों कैच करवाया। इसके कुछ ही देर बाद मार्लोन सैमुअल्स रन आउट हो गए। वे सिर्फ दो रन ही बना सके। गेल के रूप में वेस्ट इंडीज को तीसरा झटका लगा। उन्हें दो जीवनदान भी मिला, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके और 21 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए।
रामदिन बिना खाता खोले आउट हुए
क्रिस गेल के बाद रामदिन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें उमेश यादव ने बोल्ड किया। इसके बाद जोनाथन कार्टर और लेंडल सिमंस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सिमंस 9 रन बनाकर मोहित शर्मा का शिकार बने। इसके बाद जोनाथन कार्टर 21, रसेल 8 और डैरेन सैमी 26 रन बनाकर आउट हुए।
छह बैट्समैन रहे अंडर-10
वेस्ट इंडीज के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। ड्वेन स्मिथ 6, सैमुअल्स 2, दिनेश रामदिन 0, सिमंस 9, आंद्रे रसेल 8, रोच 0 पर पवेलियन लौटे।

Post Top Ad

Your Ad Spot