26 की हुईं 'आशिकी-2' गर्ल - Achhi Website
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 4 March 2015

26 की हुईं 'आशिकी-2' गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च, 1989 को मुंबई में हुआ था। वे बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। 2011 में वे फिल्म 'लव का द एंड' में नजर आईं। 2013 में श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी-2' में अपने दमदार अभिनय से सबको कायल कर दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। उन्होंने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की हैा। श्रद्धा को बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था। यही वजह थी कि उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से थिएटर की बारीकियां सीखीं। श्रद्धा इवेंट्स में अपने ग्लैमरस अंदाज से फैन्स को लुभाती आई हैं। आइए, बर्थडे के मौके पर देखते हैं इनका ग्लैमरस अंदाज।




Post Top Ad

Your Ad Spot